हापुड़, मार्च 16 -- क्षेत्र के गांव अनुपुर डिबाई निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी पर घर के बाहर खेल रहे बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी खालिद ने बताया कि रविवार की शाम को उसके दो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी वहां पर पड़ोसी आया और उसके बच्चों के साथ गाली गलौज करने लगा। उसके बच्चों ने गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपी ने दोनों बच्चों के साथ मारपीट की। बच्चे रोते हुए घर पहुंचे और मामले की जानकारी दी। बच्चों के रोने पर उसने पड़ोसी का विरोध किया तो पड़ोसी ने उसके साथ भी अभ्रदता की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...