सीवान, अप्रैल 1 -- नौतन, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम सुंदरम कुमार को बाइक सवार युवक ने कुचल दिया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल बच्चे का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। आनन-फानन में परिजन घायल मासूम को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल बच्चे के परिजनों ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घायल बच्चे की दादी निर्मला देवी ने बताया कि सोमवार की सुबह उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.