घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत
इटावा औरैया, मई 18 -- चकरनगर। लखना-सिंडौस रोड पर सोमवार को घर के बाहर खेलते-खेलते सड़क पर पहुंचे डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे को ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कस्बा के लखना-सिंडौस रोड निवासी सनी शिवहरे का डेढ़ वर्षीय बेटा शिवाय उर्फ शिब्बू सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक सड़क की तरफ पहुंच गया। उसी दौरान लखना की ओर से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां से गुजर रही थी। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्ची की हुई मौत चालक जब तक कुछ समझ पाता, तब तक मासूम वाहन की चपेट में आ गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ कर ही नहीं सके। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.