घर के बाहर खेल रही मासूम को कुत्ते ने किया लहूलुहान
बुलंदशहर, मई 16 -- पहासू क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा में कुत्ते के काटने से घर के बाहर खेल रही मासूम बुरी तरह घायल हो गई। बच्ची के पिता ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा में जुल्फिकार की पांच वर्षीय पुत्री माहिरा घर के सामने खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाले नूर मोहम्मद के पालतू कुत्ते ने माहिरा के शरीर पर कई स्थानों पर काट कर लहूलुहान कर दिया। बच्ची के चीखने की आवाज़ सुनकर पडौस के कई लोगों ने कुत्ते के चुंगल से बच्ची को छुड़ाया। कुत्ते के काटने की मालिक से शिकायत करने गई मां के साथ कुत्ते के मालिक ने अभद्रता की। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खेल रही मासूम को पड़ोसी के कुत्ते ने काट कर किया लहूलुहान एक दिन बाद काम पर से लौटे माहिरा के पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने कहने के बाबजूद भी उसकी बेटी को अस्पताल नहीं ले गया। तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.