घर के बाहर खेल रही मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत
मुरादाबाद, मई 18 -- ग्राम खेमपुर सैफुल्लापुर में रविवार देर शाम घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल मासूम की गड्ढे के पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम खेमपुर सैफुल्लापुर निवासी सतपाल की डेढ़ वर्षीय पुत्री गरिमा रविवार शाम करीब सात बजे घर के सामने गली में खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पास में बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान मासूम गड्ढे में डूबी मिली। परिजन तत्काल बच्ची को बाहर निकालकर उपचार के लिए ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर थाना कांठ पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। परिजनों ने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.