लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- सिकंदराबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के सिकंद्राबाद चौकी अंतर्गत बिलहरी गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि बिलहरी निवासी दीनदयाल की दो वर्षीय पुत्री अवनी घर के दरवाजे पर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक सड़क की ओर चली गई। उसी समय सामने से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर का पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.