घर के बाहर खेल रही बच्ची को कार ने मारी टक्कर
कन्नौज, जून 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के भोला नगरिया गांव में घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। भोला नगरिया गांव निवासी सुमित कुमार सिसौदिया की चार वर्षीय बेटी वैष्णवी घर के बाहर गली में खेल रही थी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसके टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार क्षेत्र के एक किसान नेता की है। उसका कार में पीछे वार्ड नंबर 15 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु प्रत्याशी का पोस्टर लगा हुआ था। घायल बच्ची को परिजन निजी वाहन से सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.