रामपुर, मई 2 -- जिले में एक बार फिर पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। शहजादनगर थाना क्षेत्र की इस पांच साल की मासूम को घर के बाहर से ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। रोते हुए घर पहुंची मासूम ने जब घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना मंगलवार दोपहर की है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि उनकी पांच साल की बेटी मंगलवार दोपहर को घर के बाहर खेल रही थीं। इस दौरान गांव का ही अर्जुन उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम के रोने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। बालिका रोती हुई घर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.