लखीमपुर खीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जिले से मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर पड़ोस में रहने वाला अधेड़ अपने घर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया। बच्ची के परिजनों ने आरोपी की जब शिकायत की तो वह फावड़ा लेकर जान से मारने के लिए दौड़ा। बच्ची के साथ रेप की घटना की सूचना पर इलाके में आक्रोश फैल गया। कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण भारी संख्या में आक्रोशित होकर गांव पहुंच गए। घटना सिंगाही थाना क्षेत्र की है। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला गैर-समुदाय का अधेड़ व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ यह घटना की। पीड़ि...