देवरिया, अप्रैल 30 -- मईल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची मंगलवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा।बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां ने बुधवार को मईल थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 और बीएनएस की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...