गुड़गांव, दिसम्बर 29 -- गुरुग्राम। घर के बाहर रविवार दोपहर को खेल रहा ढ़ाई वर्षिय बच्चे को तेज रफ्तार में आए कार चालक ने जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। बच्चे को पिता गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार को रो-रोकर बूरा हाल है। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ सेक्टर-17/18 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी निवासी पंकज महतो ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-17 में रहते है। रविवार दोपहर एक बजे के लगभग उनको ढ़ाई साल का बच्चा हर्ष घर के बाहर खेल रहा था,इस दौरान वह भी मौजूद थे। तभी सड़क पर तेज रफ्तार में आया ईका कार चालक बेटे को टक्कर मारकर फरार हो गया। गंभीर हालत में बेटे को पास के निजी अस्पत...