घर के बाहर खड़े होने को लेकर विवाद, चार पर मुकदमा
रामपुर, जून 7 -- सैफनी/शाहबाद। क्षेत्र के महुनागर गांव में घर के बाहर खड़े होने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी गेंदनलाल की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि दो जून की शाम मनोज शराब के नशे में उसके घर के सामने खड़ा था। विरोध करने पर मनोज, अंकित, महिपाल (निवासी महुनागर) तथा सुनील (निवासी धमोरा) ने उसके और भाई संतराम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.