घर के बाहर खड़े युवक से चेन की छिनतई
धनबाद, मई 31 -- झरिया। झरिया थाना क्षेत्र के ऊषा टॉकीज के पास शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक से सोने की चेन छीन ली। ऊषा टॉकीज निवासी भुक्तभोगी विवेक कुमार के साथ हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद अपराधी तेजी से बाइक चलाते हुए थाना मोड़ की ओर फरार हो गए। पीड़ित विवेक कुमार ने इस संबंध में झरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। यह भी पढ़ें- पानी मांगने के बहाने महिला की सोने की चेन छीनी, मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- बीबीगंज में सब्जी खरीद रही महिला के गले से सोने की चेन झपटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.