गिरडीह, अप्रैल 26 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां हाट मैदान के समीप घर के बाहर खड़े एक युवक पर अचानक ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया। इस घटना में युवक का माथा फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक नरेश महथा पिता छोटू महथा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां उसका उपचार किया गया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन राम पिता स्व. मदन राम गावां निवासी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। परिजनों के अनुसार नरेश महथा घर के बाहर खड़ा था। तभी आरोपी पवन राम ने अचानक उस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- अस्थावां से मारपीट का आरोपित धराया बताया गया कि घायल युवक मूल रूप से सांख पंचायत का निवासी है और इन दिनों गावां स्थित अपने ससुराल में रह रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.