मेरठ, फरवरी 20 -- रोहटा। रोहटा थाना क्षेत्र की पूठखास गांव में घर के बाहर खड़े युवक पर पड़ोसी ने अपने मामा के साथ मिलकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने सरियों से हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। घायल का सीएचसी में उपचार कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाने में दी तहरीर में पूठखास निवासी सुरेश पत्नी जयपाल ने बताया कि उसका बेटा मनीष घर के बाहर खड़ा था। इस बीच पड़ोसी भारत शराब के नशे में आकर मनीष से गाली-गलौच की। विरोध करन पर भारत ने अपने मामा हरेन्द्र के साथ मिलकर सरिया से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने घायल बेटे का सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.