रामपुर, जून 3 -- गांव हरनंगला निवासी राजकुमार पुत्र भूप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 मई की सुबह करीब आठ बजे उनका चार वर्षीय पुत्र वैभव घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही तीरथ पुत्र वीर सिंह तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए वहां पहुंचा और बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में वैभव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बच्चे को तत्काल उपचार के लिए रामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। आरोप है कि दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सोमवार को पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...