घर के बाहर खड़े तीन टेंपों से बैट्रियां चोरी
मेरठ, जून 24 -- दौराला नगर पंचायत को मोहल्ला ईदगाह रोड स्थित एक कॉलोनी में घर के बाहर खड़े तीन टेंपो से मंगलवार रात चोरों ने बैट्रियां चोरी कर ली। जानकारी होने पर टेंपो चालक ने पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दी। चौकी पर पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। टेंपो चालक इरशाद ने बताया कि वह टेंपो से आसपास के गांवों में सब्जी और फल बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता है। मंगलवार देर रात सामान बेचकर वापस लौटने पर उसने टेंपो अपने घर के सामने गली में खड़ा कर दिया था। रात्रि में चोरों ने उसके टेंपो से बैंट्री चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- दुकानों के सामने खड़े पांच ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी चौकी इंचार्ज कुमार गौरव ने बताया कि घटना की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी और जल्द घटना का खुलासा किया जाजगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.