कौशाम्बी, मई 9 -- पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी पावर हाउस के पास बुधवार रात घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर मालिक के होश उड़ गए। निजामपुर पुरैनी गांव निवासी मनोज कुमार पटेल ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा किया था। रात में चोर बैटरी पार कर ले गए। काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर उन्होंने पुलिस चौकी चायल में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.