लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- कोतवाली सदर के खंभार खेड़ा में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से आधा दर्जन बैट्रा चोर खोल ले गए। पीड़ितों ने मामले की तहरीर चौकी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव गंगाबेहड़ निवासी मो इऱफान पुत्र अब्दुल्ला खंभार खेड़ा चीनी मिल के सामने बस्ती में घर बनाकर रह रहा है। बताते हैं गांव गंगाबेहड़ निवासी जावेद, अब्बास, पप्पू, आदि लोग अपने अपने ट्रैक्टर इरफान के घर खड़े करते हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने इरफान के घर खड़े 5 ट्रैक्टरों के बैटरा खोल ले गए। उसके बाद पड़ोसी मंजूर अली के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर का बैटरा चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने बैटरा चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज आदित्य मौर्य ने बताया कि मामले...