मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। घर के बाहर खड़े एफसीआई के रिटायर कर्मी बालेश्वर राय के गले से सोने की चेन छीन ली गई। वारदात शुक्रवार दोपहर अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया चाणक्यपुरी मोहल्ला के रोड नंबर छह में हुई। मामले में पीड़ित ने अहियापुर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह घर के बाहर खड़े थे। इस बीच बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और बैरिया गोलंबर पर जाने का रास्ता पूछा। वह रास्ता बता ही रहे थे कि बदमाश उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। उन्होंने शोर मचाते हुए कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन बाइक की रफ्तार तेज होने से वे पकड़ में नहीं आए। बताया कि बाइक चला रहा बदमाश काला और पीछे बैठा बदमाश गोरा दिख रहा था। थानेदार रोहन...