आगरा, अप्रैल 4 -- शहर के सोरों गेट श्री गणेश कालोनी में शनिवार की सायं निर्माणाधीन मकान के बाहर खड़ी स्कूटी से अज्ञात चोरों ने दो लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया। बैग में अन्य जरूरी कागजात, पासबुक आदि थी। जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो पीड़ित ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लिए हैं। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर स्कूटी से बैग चुराते साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने चोरों की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब पांच बजे श्री गणेश कालोनी में एक स्कूटी की डिग्गी से दो लाख रुपये चोरी किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मी पहुंच गए। यहां पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका नाम रूपकिशोर है। श्रीगणेश कालोनी में उसके मकान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.