अलीगढ़, मार्च 10 -- लोधा, संवाददाता। रोरावर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मोपेड चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोरावर के टावर वाली गली मजहर की कोठी निवासी अब्दुल सत्तार पुत्र शव्वीर हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मोपेड घर के पास सड़क किनारे खड़ी थी। छह मार्च की सुबह करीब 10:20 बजे अज्ञात व्यक्ति उनकी मोपेड चोरी कर ले गया। कुछ देर बाद जब उन्होंने मोपेड को वहां नहीं देखा तो आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...