अमरोहा, नवम्बर 17 -- रहरा, संवाददाता। रिश्तेदारी में आए युवक की बाइक में अचानक आग लग गई। घर के बाहर खड़ी बाइक धू-धू कर जलने लगी। मौके पर अफरातफरी मच गई। पानी व रेत डालकर आग पर किसी तरह काबू पाया गया। आग से बाइक बुरी तरह जल गई है। इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सेतुआ निवासी धर्मपाल सिंह रविवार दोपहर अपने साढू भोला पुत्र अमीचंद से मिलने रहरा गांव आया था। धर्मपाल ने अपनी बाइक भोला के घर के बाहर खड़ी कर दी। अंदर बैठकर वह बातें करने लगे। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बाइक से धुआं उठता देखा तो शोर मचा दिया। तब तक कोई कुछ समय पाता, बाइक में आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर जुटे लोगों ने पानी व रेत डालकर आग पर किसी तरह काबू पाया। बाइक पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.