गंगापार, जनवरी 24 -- कस्बा सोरांव पुरानी गोवा मंडी निवासी व्यापारी संजय केसरवानी की दरवाजे पर खड़ी पल्सर बाइक गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने उड़ाया। संजय केसरवानी ने खोजबीन के बाद सोरांव थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। व्यापारी संजय केसरवानी घर के बाहर बाइक खड़ी कर सोने चले गए। सुबह उठकर देखा तो बाइक गायब थी। सोरांव क्षेत्र में इन दिनों चोरी घटनाएं बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...