घर के बाहर खड़ी बाइक को किया चोरी
हापुड़, मार्च 7 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के छावनी से वाहन चोर ने घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस में दर्ज मुकदमे में अमित कुमार ने बताया कि वह जिला हाथरस थाना सिकंद्राराऊ के गोपालपुर कचौरा का रहने वाला है। अभी फिलहाल वह छावनी में रहते है। 28 फरवरी की रात को वह घर पहुंचा और बाइक को बाहर खड़ा कर दिया। 1 मार्च की सुबह उठने पर देखा तो बाइक नहीं मिली। जिसको आस पड़ोस में काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी से चोर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर बाइक को बरामद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.