बिजनौर, अप्रैल 9 -- कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी कलां में दो युवकों ने एक गाड़ी में आग लगा दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी कलां निवासी तस्लीम अहमद की गाड़ी उनके घर के बाहर खड़ी रहती है। मंगलवार रात्रि लगभग 12:30 बजे अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे परिजनों की आंख खुल गई। उन्होंने देखा कि तस्लीम अहमद की गाड़ी में आग लग रही है। परिजनों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी में काफी नुकसान हो गया था। तस्लीम अहमद ने अपने घर के बाहर लगे कैमरे में चेक किए, जिसमें गांव निवासी युवक ने अपने एक साथी के साथ गाड़ी में आग लगाता दिख रहा है। इसके बाद तस्लीम अहमद ने डायल 112 को फोन किया, पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। बुधवार को तस्लीम अहमद ने थाने में तहरीर दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.