घर के बाहर खड़ी कार पर दबंगों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत
इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- जसवंतनगर। नगला छन्द में सोमवार देर रात कार सवार दबंगों ने एक घर के बाहर खड़ी कार पर फायर कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। नगला छन्द गांव निवासी वेदपाल सिंह ने बताया कि रात में करीब 12 बजे कुछ युवक कार में सवार होकर उनके घर के बाहर पहुंचे। खड़ी कार को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग सहम गए। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने इस संबंध में तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर थाना पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें संदिग्ध कार सवार युवक कैद हुए हैं। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि वेदपाल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.