बलरामपुर, मई 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदबाग मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शबरूनिशा पत्नी शाबान खान निवासी गोविंदबाग कोतवाली नगर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी ई-रिक्शा रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ी थी। उन्होंने बताया कि वाहन को सुबह करीब छह बजे चार्जिंग से निकालकर बाहर खड़ा किया गया था। सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच जब ई-रिक्शा देखने पहुंचीं तो वाहन वहां नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बताया कि एक पीली टी-शर्ट पहने युवक ई-रिक्शा लेकर जाता दिखाई दिया था। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में चोरी का मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.