घर के बाहर खड़ी अर्टिगा कार चोरी
बदायूं, अप्रैल 12 -- बदायूं। घर के बाहर खड़ी अर्टिगा कार चोरी होने के बाद पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आरिफपुर नवादा निवासी जावेद रईस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी अर्टिगा कार घर के बाहर खड़ी थी। सुबह उठकर देखा तो कार गायब थी। इसके बाद उन्होंने यूपी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक पास के एक टायर शोरूम और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की घटना कैद हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.