संभल, मई 20 -- बबराला थाना क्षेत्र की लोहिया कॉलोनी में घर के बाहर खड़ा गन्ने का कोल्हू चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोहिया कॉलोनी निवासी राधेश्याम पुत्र धनीराम ने थाना बबराला में तहरीर देकर बताया कि उनके घर के बाहर गन्ने का रस निकालने वाला कोल्हू खड़ा था। सोमवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार मंगलवार सुबह जब वह सोकर उठा और घर के बाहर पहुंचा तो कोल्हू गायब मिला। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो उसने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...