पीलीभीत, अप्रैल 12 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी सियाराम ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह अपना ई-रिक्शा चलता है। 10 अप्रैल को रोजाना की तरह उसने रात करीब 10 बजे अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा कर चार्जिंग पर लगाया था। सुबह उठने पर देखा तो ई-रिक्शा गायब था। आसपास जानकारी करने पर भी कोई सुराग नहीं लग सका। असम हाईवे पर कैमरे चेक करने पर रात करीब ढाई बजे ई-रिक्शा को अज्ञात चोर ले जाते हुए कैद हुआ। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ईरिक्शा की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.