रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- खटीमा। घर के पास आंगन मे खड़ी ट्रॉली चोरी होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ट्राली स्वामी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रॉली चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 22 अप्रैल को उसने घर के पास खाली ट्राली खड़ी कर रखी थी। रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा महेन्द्रा ट्रेक्टर लाकर ट्राली उसमें लगाकर चोरी कर ले गया। ट्राली चोरी करने की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने ट्रॉली चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...