गोपालगंज, अप्रैल 23 -- भोरे। गत 8 अप्रैल को भोरे के विजयीपुर रोड स्थित एक घर के बरामदे से बाइक की चोरी कर ली गई। मामले में स्थानीय थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गांव के अनुपम कुमार श्रीवास्तव दोपहर करीब 12 बजे अपनी बाइक को भुवनेश्वर सिंह के मकान के बरामदे में खड़ी कर अंदर चले गए। शाम को जब वह बाहर आए, तो बाइक गायब थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...