लातेहार, मई 17 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सासंग, चेटर समेत आसपास के इलाकों में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत और नाराजगी बढ़ती जा रही है। शनिवार देर रात थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारी पंचायत के रामपुर गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने घर के बरामदे में खड़ी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित शेखर प्रसाद चौधरी, पिता शिव प्रसाद चौधरी ने बताया कि उनकी बाइक संख्या जेएच 01डीएम6477 को शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि शनिवार रात बाइक को घर के बरामदे में खड़ा किया गया था। रविवार की सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पीड़ित ने मामले को लेकर चंदवा थाना में लिखित...