बिजनौर, मई 1 -- नांगल सोती। नांगल थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर में देर रात सोते वक्त एक बुजुर्ग के ऊपर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर चढ़ने से मौत हो गई। सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनके दिशा निर्देशन में पुलिस घटना की जांच में जुटी है। हर रोज की तरह गुरुवार देर रात गांव गौसपुर निवासी विजय सिंह पुत्र बुद्ध सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष अपने घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर सोया था। गुरुवार सुबह उसकी चारपाई टूटी-फूटी और वह इसी टूटी फूटी चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। बताया गया कि हर रोज बरामदे के बाहर खड़ा किया जाने वाला ट्रैक्टर इसकी चारपाई के पास बरामदे की दीवार में धसा मिला। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर विवाद में वृद्ध की मौत, अभी तक दर्ज नहीं हुआ मुकदमा ट्रैक्टर के पहियों के गहरे निशान और घटना स्थल ने साफ तौर पर बयां किया कि वृद्ध विजय...