घर के बरामदे में युवक का शव फंदे से लटका मिला
बहराइच, मई 16 -- विशेश्वरगंज , संवाददाता। सेमरौना में एक युवक का शव उसके ही घर के बरामदे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विशेश्वरगंज थाने के सेमरौना गांव निवासी उस्मान अली पुत्र रहमान अली का शव शनिवार सुबह घर के बरामदे में गमछे के सहारे लटका हुआ देखा गया। सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य संकलन कर घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.