शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- रोजा। रोजा थाना क्षेत्र के मुकरमपुर गांव में रविवार सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मुकरमपुर निवासी लाल सिंह, पुत्र सेवाराम, ने घर के बरामदे में साड़ी के टुकड़े से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने सुबह शव लटकता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि लाल सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद से ग्रस्त थे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: मानसिक अवसाद से जूझ रहे व्यक्ति ने फंदे से लटककर दी जान प्रारंभिक जांच में इसी कारण आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी उमेश मिश...