घर के बरामदे में खड़ी कार में लगी आग, पूरी तरह जलकर राख
कोडरमा, जून 29 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित बेहराडीह पंचायत के घरवरियाबर गांव में रविवार देर रात एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कार मालिक विनय यादव बाहर से लौटने के बाद वाहन को घर के बरामदे में खड़ा कर अपने घर के अंदर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें धुआं उठता दिखाई दिया। बाहर निकलकर देखने पर कार धू-धू कर जल रही थी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मोटर तथा बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में वाहन मालिक ने डोमचांच थाना में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। पुलिस घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.