घर के बगल तालाब में मिला अधेड़ का शव
जौनपुर, जुलाई 12 -- सिकरारा (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की दलित बस्ती में रविवार सुबह 56 वर्षीय नन्हे गौतम का शव उनके घर के बगल स्थित तालाब में उतराया मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह कुछ लोगों ने तालाब में शव उतराता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिकरारा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने घटना की तहरीर थाने पर दी। पुलिस के मुताबिक उक्त व्यक्ति सुबह तालाब के समीप शौच करने गया था, पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया । फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.