मुरादाबाद, मई 3 -- भोजपुर। घर के बंटवारे को लेकर रविवार की दोपहर दो पक्षों में मारपीट हो गई। युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर निवासी राशिद ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घर पर जमीन के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी। तभी आरोपी आ गए और मारपीट करने लगे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जेवुल, आरिफ, जैनव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...