घर के पीछे से घुसे चोर, आठ लाख से अधिक की नकदी और जेवर ले उड़े
रांची, जुलाई 20 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव थाना से करीब 500 मीटर दूर मंदनाटोली स्थित गुरुगाई पतराटोली मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने महानंद गोप के घर में धावा बोलकर करीब आठ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और परिवार के अन्य सदस्यों के कमरों को बाहर से बंद कर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, महानंद गोप का पुत्र बैजू गोप रविवार शाम अपने ससुराल गया था। इसी दौरान चोर उसके कमरे में पहुंचे और बक्सा तोड़कर उसमें रखे करीब पांच लाख रुपये से अधिक के जेवर और लगभग तीन लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह महानंद गोप की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही ठाकुरगांव पुलिस मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.