संतकबीरनगर, अप्रैल 30 -- संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को एक किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रामकेवल भारती अपने हमराही कांस्टेबल आशुतोष कुमार पाण्डेय व जितेन्द्र यादव के साथ क्षेत्र भ्रमण, शांति व्यवस्था एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में हैसर बाजार क्षेत्र में मौजूद थे। उसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम सोनाड़ी स्थित विद्यालय के सामने एक युवक अपने मकान के पीछे चारपाई पर बैठकर गांजा बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- 2.394 किलो गांजा के साथ बाइक सवार गिरफ्तार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सत्यम पाण्डेय निवासी सोनाड़ी थाना धनघटा बताया। तलाशी के दौरान आरोपी...