महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरौली टोला अजमतपुर में घर से गायब एक बुजुर्ग महिला का शव उसके घर के पीछे गली में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला एक दिन पहले गुरुवार दोपहर से ही लापता थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम दरौली टोला अजमतपुर की 60 वर्षीया मुनक्का पत्नी रामदुलारे गुरुवार दोपहर लगभग 1.00 बजे से घर से गायब थी। परिजन उसकी काफी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। गुरुवार की देर रात तक वह नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह गांव का ही एक व्यक्ति उस गली से गुजर रहा था। उसने उक्त महिला का शव देखकर शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने तुरंत इसकी सू...