मुरादाबाद, मई 8 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर में शुक्रवार को मौसा के घर आए मासूम पर कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह नोच डाला। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े और लाठियों से बमुश्किल कुत्तों को भगाया। बच्चे का प्राथमिक उपचार करने के बाद बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना डिलारी क्षेत्र के गांव मुड़िया मोहिउद्दीनपुर निवासी जुल्फिकार का 4 वर्षीय पुत्र अरहान अपने मौसा नौशाद अली के घर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर मेहमानदारी में आया था। शुक्रवार की अपराह्न करीब 4 बजे बच्चा घर के पीछे खेलने के लिए चला गया, जहां 15 कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला बोल दिया। कुत्ते के झुंड ने बच्चे के सिर और शरीर के कई अंगों को बुरी तरह नोच डाला। बच्चे की चीख सुनकर परिजन घर से बाहर भागे, बच्चे को कुत्तों के झुंड क...