मिर्जापुर, जून 13 -- लालगंज। क्षेत्र के रजई गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति का शव घर के पीछे पाया गया। देर रात शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है। लालगंज थाना क्षेत्र के रजई गांव निवासी 38 वर्षीय रामरक्षा गांव में स्थित लालगंज-हलिया रोड पर स्थित अपने किराना की दुकान को देर शाम बंद कर किसी के साथ कहीं चले गए थे। जब वे देर रात तक घर वापस नहीं लौटे तब परिवार के लोग परेशान हो गए और खोजबीन करने में जुट गए। यह भी पढ़ें- दुकानदार का खेत में मिला शव, टूटे हाथ-पैर और फूटी आंखें लगभग ग्यारह बजे रात बड़े भाई राम आसरे ने देखा की घर के पीछे जमीन पर मृत अवस्था में रामरक्षा पड़े थे और उनकी बाइक भी वही खड़ी मिली। चर्चा है की मृतक रामरक्षा के पीठ में गहरे चोट ...