घर के पास सब्जी खरीदना लोगों को महंगा पड़ रहा
हल्द्वानी, जून 29 -- हल्द्वानी। शहर में मंडी से दूर स्थित मोहल्लों तक पहुंचते-पहुंचते सब्जियों और फलों के दामों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। परिवहन लागत, डीजल की बढ़ती कीमतों और बीच में जुड़ने वाले खुदरा विक्रेताओं के कारण उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। थोक एवं फुटकर व्यापारी हरीश पांडेय के अनुसार दिल्ली समेत बाहरी क्षेत्रों से आने वाली सब्जियों और फलों की ढुलाई लागत बढ़ने का असर सीधे खुदरा बाजार पर दिखाई दे रहा है। मंडी में 15 से 19 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज अब 25 रुपये प्रति किलो पहुंच चुका है, जबकि नैनीताल रोड और आवास विकास जैसे दूरस्थ मोहल्लों में यही प्याज ठेलों और फड़ों पर 40 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। मंडी में पहाड़ी आलू 15 से 20 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं वहीं बाजार में 25 रुपये प्रति किलो बिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.