अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट थाना क्षेत्र के नगला मसानी इलाके में तीन दिन पहले कुछ लोगों ने एक युवक को उसके घर के पास घेर लिया और फायरिंग की। इसमें युवक के पैर में गोली लगी है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। देहलीगेट क्षेत्र के नगला मसानी निरंजनपुरी गोशाला निवासी विपिन कुमार के अनुसार घटना 11 दिसंबर को रात नौ बजे की है। उनका भाई आकाश घर से घूमने के लिए निकला था। गोशाला के पास आकाश लोधी, सनी और अरुण ने रोक लिया। दबंगई दिखाने लगे। आकाश ने पूछा कि क्या बात है। इस पर आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आकाश ने रिवॉल्वर निकालकर दो राउंड फायर किए। इसमें आकाश के पैर में गोली लग गई। आरोपी आकाश लोधी ने धमकी दी कि अभी जेल से आया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.