मिर्जापुर, फरवरी 5 -- हलिया। क्षेत्र के भटवारी गांव निवासी नरेंद्र सिंह के घर के पास गुरुवार की रात आठ बजे के करीब एक मगरमच्छ पहुंच गया। घर के करीब मगरमच्छ को देख लोगों में दहशत फैल गई। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दे दी। वहीं मगरमच्छ ग्रामीणों की आवाज सुन झाड़ी में पहुंच गया। वनकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर मेजाबाद के जलाशय में छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.