सोनभद्र, मार्च 28 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लौबंध गांव मे शनिवार की दोपहर 50 वर्षीय मनिया देवी पत्नी नान्हक की अपने भाई हृदय के घर के सामने बैठे-बैठे अचानक मौत हो गई। उसके सीने पर दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी लीलासी मनोज सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...