रामनगर, मार्च 27 -- रामनगर। पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर डॉक्टर साकेत बडोला से उनके कार्यालय पर मुलाकात की और वन ग्रामों में निवास करने वाले ग्रामीणों के घरों के आसपास पेड़ों की लॉपिंग करने और कटवाने के संबंध में एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले रिंगोड़ा में एक होनहार बालक की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने कई बार कहा कि उक्त पेड़ को हटाने के लिए 12-13 वर्ष पूर्व से कहा गया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया और हवा के कारण पेड़ टूटने से बच्चे की मौत हो गई। भविष्य में कोई दुर्घटना फिर न हो, इसलिए सड़कों के किनारे से सूखे पेड़ और उम्र पूरी कर चुके पेड़ों को हटवाने का आग्रह किया जा चुका है। उन्होंने सभी वन ग्रामों में सर्वे करवाकर जल्द से जल्द ऐसे पेड़ों क...